in

छैगांव माखन के पास यात्री बस पलटी, घायलों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

खंडवा के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह को बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्री बस पलटने से 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं जिसमें से 2 यात्री की हालत गंभीर है। जिन्हें हल्की चोटें आई है उन यात्रियों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है खरगोन से चलकर यह बस खंडवा रही थी। लेकिन एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह बस अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही स्थानीय ग्रामीण और छैगांवमाखन की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गए। जो गंभीर थे उन्हें तत्काल खंडवा जिला अस्पताल एंबुलेंस में भरकर रेफर किया गया। जो थोड़े घायल थे उन्हें छैगांवमाखन में ही इलाज कराया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखिये

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खंडवा जिले के हेल्पलाईन नंबर | Khandwa City Helpline Number

MP के टैलेंट सर्च अभियान मे भाग ले, अपना ऑनलाइन पंजीयन कराए